Institutional Activities

एआई शोध का विकल्प नहीं

डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 

नई दिल्ली। डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज के व्यवसायिक अर्थशास्त्र विभाग ने प्रभावी शोध पत्र तैयार करने विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की डॉ स्वाति शर्मा उपस्थिति रहीं। 

कार्यशाला में  प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि एआई के आ जाने के बाद शोध की चुनौतियां बढ़ गई है ? हम चाहे तो शोध आसानी से कर सकते हैं किंतु वह शोध प्रमाणित नहीं माना जा जाएगा।  उन्होंने बताया कि कोई भी शोध पत्र लिखते समय यह ध्यान देना चाहिए है कि हम एकपक्षीय होकर न लिख रहे हों। शोध पत्र लिखते समय अपने शोध को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्रोतों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

डॉ शर्मा ने कार्यशाला में प्रतिभागी विद्यार्थियों को मार्केटिंग से संबंधित शोध पत्र लेखन को प्रभावशाली बनाने के लिए डाटा, ग्राफिक्स और सैद्धांतिक चित्रों के उपयोग पर बल दिया।  उन्होंने शोध पत्रों के डाटा का विश्लेषण और उसको व्यवस्थित करने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयरों की भी जानकारी प्रदानl की। कार्यशाला में l
कार्यशाला में  डॉ सुनीता चाकी, डॉ ललित कुमार, डॉ राजबाला गौतम, डॉ अंकित शर्मा एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहे।

Click Here for More Institutional Activities