Institutional Activities

हकेवि कुलपति ने किया स्पोर्ट्सस्टोर का उद्घाटन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद की सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा

 

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्पोर्टस स्टोर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल परिसर में कार्यालय, स्टोर व प्रसाधन आदि की सुविधा से अवश्य ही खेलकूद में सक्रिय विद्यार्थियों को अभ्यास व विभिन्न राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग में मदद मिलेगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद की सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
  
विश्वविद्यालय के एक्सईएन डॉ. रणबीर सिंह व सहायक अभियंता श्री मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल परिसर में लगभग 34 लाख रूपए की लागत से तैयार होने वाले स्पोर्टस स्टोर में कार्यालय, स्टोर, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रसाधन एवं पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. जे.पी. भुक्कर, प्रो. रविंद्र पाल अहलावत सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Click Here for More Institutional Activities